Uttar Pradesh: एसपी दफ्तर में लड़की ने लगाई इंसाफ की गुहार, बोली

Uttar Pradesh: एसपी दफ्तर में लड़की ने लगाई इंसाफ की गुहार, बोली

लखनऊ (Lucknow) से बस्‍ती जिला आई एक लड़की ने तीन डॉक्‍टरों (Docters) पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया हैं. जिससे जिले में चारो ओर सनसनी फैली हुई हैं. एसपी दफ्तर पहुंचकर लड़की ने इनमें से एक डॉक्‍टर पर मारपीट सहित कई अन्य गम्‍भीर आरोप भी लगाए हैं. महिला थाना पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.

आपको बता दे लड़की का आरोप है कि, बस्ती के एक डॉक्टर से उसका संपर्क एक एप के जरिए 2021 में हुआ था. एक बार डॉक्टर एक शादी में शामिल होने के बहाने उसे अपने साथ बस्ती ले आया और यहां अपने फ्लैट में रखा। कमरे पर एक व्यक्ति को बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। मना करने पर मारा पीटा और धमकी दी।

लड़की का कहना है कि, 10 अगस्त 2022 को एक इंटरव्‍यू के चक्‍कर में वह फिर से इस डॉक्टर से मिली। इसके बाद बस्ती आई और फिर इसी डॉक्टर के साथ एक फ्लैट पर रूकी। यहां अचानक उसके दो और डॉक्‍टर दोस्त आ गए। फिर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।


मोहम्मद अनवार खान